खान बचाओ दिवस के उपलक्ष्य में दीपिका क्षेत्र में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सुरक्षा वार्ता का सफल आयोजन 
दीपिका (कोरबा)खान बचाओ दिवस (16 नवंबर 2026) के अवसर पर एसईसीएल (SECL) के दीपिका क्षेत्र में 10 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, दिनांक 15 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे ऑफिसर्स क्लब, प्रगति नगर (दीपिका) में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों (आश्रितों) के मध्य ‘सुरक्षा वार्ता एवं सुरक्षा सुझाव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष सुरक्षा काउंसलिंग सत्र का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और इसमें परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के आश्रित परिजनों ने खदान एवं कार्यस्थल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई सराहनीय व व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में दीपिका क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री जी. राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री के.एस. सारुता, खान सुरक्षा अधिकारी श्री आर.सी. मिर्धा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति व पिट सुरक्षा समिति के सभी सदस्यगण, तथा दीपिका क्षेत्र एवं अधीनस्थ परियोजनाओं के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ निजी सहायक श्री राजेश कुमार गुरुद्वान द्वारा किया गया।
सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के समापन अवसर पर कल, दिनांक 16 नवंबर 2026 को ‘खान बचाओ दिवस’ के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन दीपिका क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में किया जाएगा। दीपिका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होने वाले इस समारोह में सुरक्षा ध्वजारोहण एवं सुरक्षा शपथ के साथ-साथ अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

