Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.
दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत ; 7 घंटे तक चक्काजाम गांधीनगर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, SECL प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश; रात 1 बजे वार्ता के बाद खत्म हुआ आंदोलन दीपका/कोरबा। दीपका-पाली मुख्य मार्ग के गांधीनगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वहीं एक का इलाज जारी है हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने करीब 7 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सड़क चौड़ीकरण, लगातार पानी का छिड़काव और पर्याप्त बिजली व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों ने SECL प्रबंधन के खिलाफ जमकर…
बोनस और वेतन भुगतान की मांग पर SECL गेवरा कार्यालय का घेराव, प्रबंधन ने 6 नवंबर तक बोनस देने का दिया आश्वासन बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के करीब 150 कर्मचारियों का मामला, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की मौजूदगी में एक घंटे तक चला प्रदर्शन गेवरा कोरबा बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गेवरा में कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों के लंबित पेमेंट एवं बोनस भुगतान की मांग को लेकर आज एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कर्मचारियों की मांग थी कि उनका बकाया…
त्योहारों में बाजार गुलजार, सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा… ऊपर से भारी ट्रेलरों की एंट्री! दीपका पुलिस की कार्रवाई ? त्योहारों का मौसम है, बाजारों में खरीदारों की भीड़ है, दुकानदारों ने सड़क तक अपनी दुकानें सजा रखी हैं और आम राहगीरों को पहले से ही आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में दीपका शहर के मुख्य मार्ग पर भारी-भरकम ट्रेलर की एंट्री ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बीती शाम शहर के मुख्य मार्ग पर एक भारी-भरकम ट्रेलर पहुंचा तो कुछ ही देर में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। राहगीरों ने ट्रेलर को रोकते…
कुचेना अंडरब्रिज घोटाला या सियासत? क्षेत्रीय दिग्गजों की चुप्पी के बीच अरुणीश तिवारी के तेवर से हिला प्रशासन; 2 नवंबर से रास्ता बंद, रेलवे को सुधार की चेतावनी। कोयलांचल क्षेत्र की जीवनरेखा कहे जाने वाले गेवरा-दीपका-कोरबा मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज अपनी शुरुआत से ही भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का स्मारक बना हुआ है। हर बारिश में जानलेवा जलभराव और हादसों का गवाह बनने वाले इस अंडरब्रिज पर अब तक क्षेत्र के कद्दावर और दिग्गज नेता आंखें मूंदे बैठे रहे। जिस मुद्दे पर क्षेत्र के बड़े सियासी चेहरों को जनता के लिए सड़क पर उतरना चाहिए था, वहां उनकी रहस्यमयी…
एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के साथ बैठक में बनी सहमति, 3 नवंबर का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित मजदूरों के वेतन, भर्ती में पारदर्शिता और स्थानीय भू-प्रभावितों के रोजगार के मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा गेवरा कोरबा/ देव माइनिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों एवं ड्राइवरों की समस्याओं, वेतन भुगतान में देरी, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा स्थानीय भू-प्रभावित एवं भू-विस्थापित परिवारों के पात्र युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा उठाई गई आवाज का असर देखने को मिला है। आज एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के माइनिंग जीएम के साथ संगठन की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं और…
सीआईएसएफ का ऐतिहासिक पुनर्गठन: भौगोलिक सीमाओं के बजाय अब उद्योगों की जरूरत के आधार पर तय होगी सुरक्षा कोरबा / बिलासपुर: देश की महत्वपूर्ण आर्थिक, औद्योगिक और रणनीतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा को अत्याधुनिक और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी संगठनात्मक संरचना में बड़ा बदलाव किया है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद सीआईएसएफ अब पारंपरिक भौगोलिक सीमाओं (Geographical basis) के बजाय उद्योगों की विशिष्ट आवश्यकताओं यानी कार्यात्मक आधार (Functional basis) पर काम करेगा। यह नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से देश भर में लागू हो जाएगी। नई संरचना के तहत समान प्रकृति वाले…
कुसमुंडा SECL ऊर्जा क्लब में विजिलेंस सेमिनार आयोजित: जीएम सचिन तानाजी पाटिल ने ठेकेदारों की सुनी समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया भरोसा कुसमुंडा (कोरबा)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की प्रतिष्ठित कुसमुंडा परियोजना स्थित ऊर्जा क्लब में विजिलेंस सेमिनार के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुसमुंडा क्षेत्र में उत्पादन, उत्खनन और विकास कार्यों से जुड़े समस्त अनुबंधित ठेकेदारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोयला उत्पादन और खदान परिचालन के दौरान ठेका कंपनियों को आ रही जमीनी समस्याओं को समझना तथा उनके त्वरित समाधान की रूपरेखा तैयार करना…
गेवरा-कोरबा मार्ग पर कुचेना रेलवे अंडरब्रिज बना भ्रष्टाचार का अड्डा: जनता बेहाल, भाजपा नेता अरुणीश तिवारी ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग दीपका/कोरबा: कोयलांचल क्षेत्र के प्रमुख गेवरा-दीपका से कोरबा मार्ग पर कुचेना के समीप बने रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, अनियमितता और गंभीर तकनीकी खामियों का बड़ा मामला सामने आया है। निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता को लेकर अब आक्रोश गहराने लगा है। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणीश तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ठेका कंपनियों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर…
SECL गेवरा में CMD के दौरे के बीच भू-विस्थापित श्रमिकों की हड़ताल, अजय जायसवाल के नेतृत्व में काम बंद दो महीने से लंबित वेतन, सुरक्षा और पेमेंट स्लिप सहित विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन जारी, मांगें पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं करने का ऐलान गेवरा, कोरबा। SECL की गेवरा खदान में एक ओर कोल इंडिया के CMD का दौरा, तो दूसरी ओर भू-विस्थापित श्रमिकों की हड़ताल ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खदान में कार्यरत PNC सहित अन्य कंपनियों के भू-विस्थापित कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन पर…
बिलासपुर में ‘असाटी दिवस’ का भव्य आयोजन: पूजा-अर्चना, खेल प्रतियोगिताएं और सुरुचि भोज के साथ सपरिवार जुटे समाज । छत्तीसगढ़ असाटी समाज द्वारा बिलासपुर, चांपा, कोरबा एवं जांजगीर क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘असाटी दिवस-2026’ का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम समाज की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जय नारायण असाटी के बिलासपुर स्थित निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाज बंधु सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। भक्तिमय वातावरण के पश्चात सामाजिक…
