बिलासपुर में ‘असाटी दिवस’ का भव्य आयोजन: पूजा-अर्चना, खेल प्रतियोगिताएं और सुरुचि भोज के साथ सपरिवार जुटे समाज
। छत्तीसगढ़ असाटी समाज द्वारा बिलासपुर, चांपा, कोरबा एवं जांजगीर क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘असाटी दिवस-2026’ का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम समाज की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जय नारायण असाटी के बिलासपुर स्थित निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाज बंधु सपरिवार शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से श्री राम दरबार की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। भक्तिमय वातावरण के पश्चात सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों और परिजनों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों ने एक साथ सुरुचि भोज का आनंद लिया।
इस भव्य आयोजन में बिलासपुर से सर्वश्री एस. एस. नायक, अशोक असाटी, डॉ. जी. एस. असाटी, अजय असाटी, संदेश असाटी एवं श्रीमती नेहा असाटी उपस्थित रहीं। वहीं कोरबा से राम मिलन असाटी व सिद्धार्थ असाटी, चांपा से कमल असाटी तथा राजनांदगांव से बी. एस. असाटी सपरिवार सम्मिलित हुए।
विशाखापट्टनम से पधारे श्री सिद्धार्थ जयनारायण असाटी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ असाटी समाज के सचिव श्री राम मिलन असाटी ने दी।

