Author: Shaji Thomas

Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

कोरबा: हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक का शव 72 घंटे बाद बरामद, नगर सेना के गोताखोरों को मिली सफलता; जांच में जुटी पुलिस कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद एवं बड़ी खबर सामने आई है। केंदई के समीप हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले पुलिस आरक्षक का शव करीब 72 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सेना के कुशल गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आरक्षक सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा…

Read More

हरदीबाजार में तहसीलदार को रिलीव न करने पर वकीलों का मोर्चा: 27 अक्टूबर से कोर्ट बहिष्कार, 2 नवंबर से तहसील में अनिश्चितकालीन तालाबंदी का अल्टीमेटम । स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद वर्तमान तहसीलदार को कार्यमुक्त (रिलीव) न किए जाने को लेकर अधिवक्ता संघ हरदीबाजार ने प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ ने निर्णय लिया है कि 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक सभी अधिवक्ता न्यायालयीन कार्यों से पूरी तरह दूर रहेंगे। यदि तय समयसीमा में मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो 2 नवंबर 2026 से तहसील कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। अधिवक्ता…

Read More

कोरबा जिला ट्रांसपोर्ट यूनियन की बड़ी बैठक कल: भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर दीपका में जुटेंगे गाड़ी मालिक और लिफ्टर्स दीपका (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा कल एक अति आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण बैठक 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे दीपका के ज्योति नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में स्थानीय…

Read More

कोरबा, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन के बैनर तले कोरबा जिले में हाल ही में घटी दो अत्यंत संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटनाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। संगठन के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अतुल दास, प्रदेश संयोजक दिलीप मिरि और प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख घटनाएँ राजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी की दुखद घटना राजगामार क्षेत्र में 19 अक्टूबर 2026 को 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी…

Read More

कोरबा में चरमराती कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत: रजगामार में मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का हल्लाबोल, एएसपी को सौंपा ज्ञापन कोरबा जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेलगाम होते अपराध और नशे के बढ़ते प्रसार को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। रजगामार क्षेत्र में मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत और जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी नितेश सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की माँग की है। प्रतिनिधिमंडल ने 19…

Read More

रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी झंडा; साइबर सेल में शिकायत दर्ज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट में साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात हैकर्स ने निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा और आपत्तिजनक संदेश प्रदर्शित कर दिया, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम प्रबंधन ने तत्काल साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked by Over Threes 1337’ प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब उपयोगकर्ताओं और कर्मचारियों ने नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोली, तो होमपेज पर…

Read More

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में संगठन मजबूती और महिला सशक्तिकरण पर जोर, कोरबा में रजनी चौहान बनीं जिला उपाध्यक्ष कोरबा/छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महिला नेतृत्व और भागीदारी को प्राथमिकता देते हुए कोरबा जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। महिला पत्रकारों को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व और आगे लाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार रजनी चौहान को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय, संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता एवं प्रदेश सचिव हरीश तिवारी के मार्गदर्शन में जिला…

Read More

गेवरा स्टेडियम में ‘2.0 गरबा-डांडिया’ की धूम: पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशाल शुक्ला ने गरबा की धुन पर जमकर थिरकाए कदम गेवरा-दीपका: गेवरा स्टेडियम में आयोजित ‘2.0 गरबा डांडिया उत्सव’ में उस समय माहौल और भी खुशनुमा व उत्साहपूर्ण हो गया, जब पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और कांग्रेस नेता विशाल शुक्ला पारंपरिक धुनों पर डांडिया खेलते नजर आए। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और नेता विशाल शुक्ला का स्वागत आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक आयुष साहू और अंकुश साहू के विशेष आग्रह पर दोनों नेता खुद…

Read More

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालको खंड बैठक संपन्न; नई कार्यकारिणी घोषित, 30 नवंबर को मनेगा भव्य सांस्कृतिक उत्सव कोरबा / बालको:छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) की संयुक्त तत्वावधान में बालको खंड की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कई पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए। साथ ही आगामी आयोजनों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, बालको स्थापना दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालको खंड क्षेत्र में एक…

Read More

सिरकी मोड़ बतारी चौक पर जल्द लगे ‘हाई मास्ट लाइट’, हादसों और जाम से निजात दिलाने पार्षद अरुणीश तिवारी ने SECL से की मांग कोरबा/दीपका: नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत पाली रोड स्थित व्यस्त सिरकी मोड़ (बतारी चौक) पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से आए दिन दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति बन रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी ने एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) को पत्र सौंपकर चौक पर तत्काल ‘हाई मास्ट लाइट’ लगाने की मांग की है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा,…

Read More