गेवरा स्टेडियम में ‘2.0 गरबा-डांडिया’ की धूम: पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशाल शुक्ला ने गरबा की धुन पर जमकर थिरकाए कदम
गेवरा-दीपका: गेवरा स्टेडियम में आयोजित ‘2.0 गरबा डांडिया उत्सव’ में उस समय माहौल और भी खुशनुमा व उत्साहपूर्ण हो गया, जब पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और कांग्रेस नेता विशाल शुक्ला पारंपरिक धुनों पर डांडिया खेलते नजर आए।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और नेता विशाल शुक्ला का स्वागत आयोजन समिति द्वारा गर्मजोशी से किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक आयुष साहू और अंकुश साहू के विशेष आग्रह पर दोनों नेता खुद को रोक नहीं पाए और गरबा सर्किल में जा पहुंचे।
पारंपरिक गुजराती और लोकधुनों के बीच पुरुषोत्तम कंवर ने हाथ में डांडिया थामकर जमकर ताल मिलाई। उनके साथ विशाल शुक्ला ने भी कदमताल करते हुए डांडिया के ठुमके लगाए। दोनों नेताओं को गरबा खेलते देख पंडाल में मौजूद युवाओं और दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में दोनों नेताओं के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में शहरवासियों ने डांडिया और गरबा रास का भरपूर आनंद उठाया।

