Author: Shaji Thomas

Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला, तीन दोषियों को मृत्युदंड, एक को आजीवन कारावास! छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को मृत्युदंड और एक अन्य दोषी आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।यह मामला 13 अक्टूबर 2024 का है, जब प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू…

Read More

दीपका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के सामने आंदोलन दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका एवं समस्त पार्षदगण द्वारा आज 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन को लेकर कांग्रेस की ओर से नगर की 12 सूत्रीय जनहित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए बैनर में सड़क एवं नाली व्यवस्था, साफ-सफाई एवं कचरा उठाव, आबादी पट्टा एवं आवास, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत व्यवस्था, गौरव पथ पुनर्निर्माण और नियमित…

Read More

कोयलांचल वासियों को सिटी बस की दरकार: पार्षद अरुणीश तिवारी ने कलेक्टर से की 4 प्रमुख मार्गों पर बस चलाने की मांग कोरबा/दीपका: भारत की सबसे बड़ी कोयला खदानों (गेवरा और दीपका परियोजनाओं) के मध्य बसे नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के लोगों के लिए सुलभ सार्वजनिक परिवहन लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है। क्षेत्र की जनता को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी (PIC) मेंबर अरुणीश तिवारी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर दीपका से विभिन्न मार्गों पर तत्काल सिटी बस सेवा शुरू करने की पुरजोर मांग की…

Read More

दीपका ओवरब्रिज निर्माण में ठेकेदार की भारी मनमानी: पार्षद अरुणीश तिवारी ने कलेक्टर से की शिकायत, उठाए कई गंभीर सवाल कोरबा/दीपका: देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शुमार गेवरा और दीपका क्षेत्र के मध्य बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही लेटलतीफी और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं पीआईसी (PIC) मेंबर अरुणीश तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर कोरबा को एक लिखित शिकायत सौंपी है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्षद अरुणीश तिवारी ने अपनी…

Read More

SECL दीपका: खदान क्षेत्र में निजी कंपनी कलिंगा के भारी वाहन में लगी भीषण आग, करीब 2 करोड़ का ट्रक जलकर खाक; जनहानि टली कोरबा / दीपका: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका खदान क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनी ‘कलिंगा’ के एक भारी वाहन (डंपर/ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का भारी-भरकम वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट…

Read More

विजयनगर स्कूल के बच्चों ने जाना कौशल विकास का हुनर; स्वच्छता, नशामुक्ति और अंधविश्वास उन्मूलन पर निकाली भव्य रैल खुशरुडीह/विजयनगर: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत विद्यार्थियों के 360-डिग्री समग्र विकास और व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला विजयनगर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव देने के लिए खुशरुडीह और धनुहार पारा ले जाकर लौह कामगारों की कार्यशैली और डिस्पोजल दोना-पत्तल निर्माण मशीन की प्रत्यक्ष कार्यप्रणाली का अवलोकन कराया गया।…

Read More

दीपका खदान में डीजल चोरी का खुलासा, 200 लीटर डीजल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार कोरबा। एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 200 लीटर डीजल और डीजल चोरी में प्रयुक्त कैंपर वाहन जब्त किया है। जब्त डीजल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2 बजे सीआईएसएफ महिला निरीक्षक गायत्री कुमारी द्वारा सूचना दी गई कि एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में कैंपर क्रमांक CG…

Read More

इरकॉन-राइट्स और रेलवे की वादाखिलाफी से कृष्णा नगर में आक्रोश, वार्डवासियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावन

Read More

दीपका रोड पर किन्नरों और युवकों के बीच खूनी संघर्ष: ‘नकली किन्नर’ कहने पर विवाद, चाकूबाजी; दोनों पक्षों पर मामला दर्ज दीपका: दीपका मुख्य मार्ग पर किन्नर समूह और दो स्थानीय युवकों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद हरकत में आई दीपका पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‘नकली किन्नर’ बोलने पर भड़का…

Read More

दीपका में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर समेत कई नेता रहे मौजू दीपका

Read More