Author: Shaji Thomas

Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना सभा का हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। संगठन के सदस्यों ने सभा में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान हिंदू संगठन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। प्रार्थना सभा को लेकर शुरू हुआ…

Read More

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलमला में बनाए गए अस्थाई गौठान में पिछले दो दिनों में करीब 30 मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और बारिश से बचने की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ शवों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, सरपंच धनलाल साहू ने मवेशियों की मौत का कारण बारिश और ठंड को बताया है। करीब 300 मवेशियों को खुले में रखने का आरोप ग्रामीणों के मुताबिक,…

Read More

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सली डंप की तलाशी के दौरान कथित तौर पर मिले 20 लाख रुपये को लेकर पुलिस विभाग में विवाद सामने आया है। आरोप है कि मार्च-अप्रैल 2026 में मूरागांव क्षेत्र के जंगलों में नक्सली डंप की तलाश के दौरान बरामद नकदी को सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय तत्कालीन दो डीएसपी ने आपस में बांट लिया। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद जांच कराए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने के कारण मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल,…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बीच राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वयं नुकसान का आकलन करने जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाई जा सके। बारिश और बाढ़ से खेतों में पानी भरने तथा फसलों के प्रभावित होने के बाद सरकार के इस आश्वासन से किसानों को मदद…

Read More

नई दिल्ली: Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने बल्ले से तूफान मचा दिया। उन्होंने महज 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली की इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 157.95 रहा। कोहली के छक्के पर गंभीर का रिएक्शन चर्चा में विराट कोहली जब मैदान पर लगातार छक्के लगा रहे थे, तब डगआउट में मौजूद भारतीय कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य जश्न मनाते नजर आए। हालांकि, कोहली के आठवें छक्के के बाद…

Read More

नई दिल्ली:Election Commission Meeting: चुनाव आयोग ने अपने कामकाज और चुनावी व्यवस्था को लेकर शनिवार को हुई बैठक में 9 अहम फैसले लिए। आयोग ने बैठक की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। इनमें बैठकों से पहले एजेंडा साझा करने और बैठक के बाद फैसलों का रिकॉर्ड तैयार करने से जुड़े निर्णय शामिल हैं। बैठकों से पहले साझा किया जाएगा एजेंडा चुनाव आयोग के मुताबिक, अब बैठकों से पहले संबंधित एजेंडा साझा किया जाएगा। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उनकी जानकारी पहले से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बैठकों…

Read More

रायपुर: Chhattisgarh Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। 8,720 रिक्तियों पर होगी भर्ती विभाग के अनुसार, अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं ने 8,720 रिक्तियों की जानकारी दी है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, B.Sc. Agri, स्नातक और स्नातकोत्तर (MBA/MCA सहित)…

Read More

नई दिल्ली: Google Chrome AI Features:  स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन पढ़ाई और तैयारी को आसान बनाने के लिए Google Chrome में तीन नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं। Google के नए अपडेट में Gemini की मदद से ऑडियो-वीडियो कंटेंट का विश्लेषण, खुले हुए टैब के आधार पर इंटरैक्टिव क्विज तैयार करना और अलग-अलग डिवाइसेज के बीच टैब की मौजूदा स्थिति को बनाए रखते हुए काम जारी रखने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से स्टूडेंट्स लंबे लेक्चर, ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और रिसर्च कंटेंट को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। Chrome में पहले से मौजूद Tab Groups, Split View…

Read More

Govinda-Sunita Dispute: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच अब कश्मीरा शाह ने अपनी मामी के समर्थन में खुलकर बात की है। कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा के कथित रिश्ते की चर्चाओं के बीच दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद कोमल रानी ने सुनीता आहूजा की कुछ टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी थी। अब कश्मीरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कोमल पर निशाना साधा है। कश्मीरा शाह ने किया सुनीता आहूजा का समर्थन कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान शेयर करते हुए…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज, 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर सभी सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, रात 9 बजे शारदा चौक से गणेश झांकी शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी। रात 9 बजे शारदा चौक से निकलेगी गणेश झांकी गणेश विसर्जन…

Read More