Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.
Bank Strike : नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया। इससे देशभर में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है। हड़ताल टलने से उन लाखों ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिन्हें बैंक शाखाओं में जरूरी कामकाज निपटाना था। यूएफबीयू के सर्कुलर नंबर 2026/31 में भी हड़ताल वापस लेने की जानकारी दी गई है। रविवार रात 9:30…
CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बाढ़ के बीच फंसे 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। इंद्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया गया। ये कर्मचारी गिरदावरी सर्वे के लिए बड़ेपल्ली और गुट्टामंगी क्षेत्र में पहुंचे थे। अचानक बाढ़ की स्थिति बनने से उनका संपर्क प्रभावित हो गया और वे वहां फंस गए। प्रशासन की तत्परता से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गिरदावरी सर्वे के लिए पहुंचे थे कर्मचारी जानकारी के अनुसार, पटवारी और…
Health News : घर पर ब्लड प्रेशर (BP) चेक करने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि बीपी बाएं हाथ से नापना चाहिए या दाएं हाथ से? दरअसल, बीपी की जांच केवल बाएं हाथ से करना जरूरी नहीं है। दोनों हाथों से ब्लड प्रेशर मापा जा सकता है। हालांकि, दोनों हाथों की रीडिंग बिल्कुल एक जैसी आए, यह जरूरी नहीं है। दोनों हाथों में कुछ mmHg का अंतर सामान्य परिस्थितियों में हो सकता है। लेकिन अगर यह अंतर बार-बार और काफी ज्यादा दिखाई दे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है। इसी वजह से…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के 26 सितंबर के अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ने के संकेत दे रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कमजोर पड़ रहा डिप्रेशन, मानसून की वापसी के संकेत मौसम विभाग के…
CJP Protest: मुंबई में 2 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी का कहना है कि अगर उसे प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का किया था ऐलान CJP की ओर से पहले घोषणा की गई थी कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त 26 सितंबर…
Horoscope मेष आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है. नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मिथुन आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन…
CG News : धमतरी। लॉज के एक कमरे में 22 साल की युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। लॉज के कमरे में मिला युवती का शव प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती लॉज के एक कमरे में थी। बाद…
CG News : बिलासपुर/भोजपुर। छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को बिहार के भोजपुर जिले में कथित तौर पर जबरन डांस कराने के मामले से मुक्त कराया गया है। बिहार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने रतनपुर गांव में कार्रवाई कर बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भोजपुर निवासी रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सलमा बेगम शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चियों से ऑर्केस्ट्रा और शादी-बर्थडे पार्टियों में डांस कराया जाता था। पुलिस अब इस पूरे मामले की…
CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बच्ची महज 5 रुपए लेकर खाने का सामान खरीदने घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने कपड़े से उसका मुंह दबाया और गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे मृत समझकर बोरे में बंद कर घर के पीछे स्थित खंडहर में फेंक दिया। हालांकि, मासूम की सांसें चल रही थीं…
CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवतियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवतियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ विवाद झांकी की रात हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरी घाट के पास की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मारपीट के बाद इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर लेडी डॉन बनने से जुड़ा स्टेटस भी पोस्ट किया गया, जिसके बाद मामला…
