Author: Shaji Thomas

Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डूमरतराई के साहू पारा स्थित एक घर में तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के ही एक सदस्य ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर…

Read More

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। राहुल अगर पहले वनडे में 35 रन बना लेते हैं, तो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरे हो जाएंगे। 10000 रन पूरे करने से सिर्फ 35 रन दूर राहुल केएल राहुल ने भारत के लिए अब तक 240 मैचों की 280 पारियों में कुल 9965 रन बनाए हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज…

Read More

BYD Seal U— भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के बाद अब प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) गाड़ियों की नई क्रांति शुरू होने जा रही है। चीनी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BYD की भारतीय सहायक इकाई BYD India ने देश में अपनी पेटेंटेड DMi (Dual Mode-intelligent) सुपर प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक का आधिकारिक प्रदर्शन कर दिया है। इस तकनीक से लैस BYD Seal U (जिसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Sealion 6 के नाम से भी जाना जाता है) भारत में कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV होगी। इस कार के प्रोटोटाइप को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्ट रन के दौरान…

Read More

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और मार्गों पर पानी का बहाव बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। इसी बीच राजधानी रायपुर के पास सारागांव में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब कोल्हान नाले के तेज बहाव में यात्रियों से भरी बस फंस गई। 70 यात्रियों को लेकर रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी बस जानकारी के अनुसार जय अंबे की बस रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। बस में…

Read More

Horoscope मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। कर्क राशि- काम को समय…

Read More

Jhiram Ghati Case : रायपुर। झीरम घाटी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत के हालिया फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में झीरम घटना के अदालती फैसले, पीड़ित परिवारों की मांगों और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी से की मुलाकात जानकारी के अनुसार, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, झीरम घटना में प्रभावित परिवारों के सदस्य और घटना से जुड़े लोग…

Read More

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अरपा नदी में दो बच्चों के बह जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बच्चों की तलाश शुरू की गई। बाद में SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं, गोताखोरों के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। अरपा नदी में बह गए दो बच्चे जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे अरपा नदी के आसपास…

Read More

Asian Games 2026 : नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा और भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल में ईरान से हुआ मुकाबला महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में भारत और ईरान की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।…

Read More

CG NEWS : अभनपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच महानदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी दौरान महानदी में तेज बहाव के साथ प्लास्टिक की बोतलों में शराब बहकर आने की खबर फैलते ही गोबरा नवापारा के सोमवारी बाजार पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रायपुर और धमतरी जिले को जोड़ने वाले इस पुल पर कई लोग नदी के तेज बहाव में बहती बोतलों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग जान जोखिम में डालकर शराब की बोतलें निकालने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। शराब…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेतों में सिंचाई और फसल को बचाने के लिए बिजली व्यवस्था ठीक करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफॉर्मर फटने और करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फसल बचाने बिजली सुधारने पहुंचे थे ग्रामीण बताया जा रहा है कि खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता थी। बिजली आपूर्ति से…

Read More