Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.
Cockroach Janata Party’ नई दिल्ली।’ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। संगठन ने गुरुवार को मांग की कि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दें। CJP की ओर से कहा गया है कि यदि तय समय में इस्तीफा नहीं दिया जाता है, तो संगठन की ओर से जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जा सकता है। संगठन के इस बयान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग को लेकर राजनीतिक एवं सार्वजनिक बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि, CJP की ओर से…
CRPF Recruitment 2026 : रायपुर।’ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने भर्ती का बड़ा अवसर दिया है। CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। खेल उपलब्धियों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके…
BJP Election Spending : नई दिल्ली। 2026 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार और अन्य चुनावी गतिविधियों पर कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। चुनाव आयोग को जमा किए गए पार्टी के खर्च विवरण के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल में खर्च हुआ। बंगाल में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से करीब 286 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पांचों राज्यों के कुल खर्च का आधे से अधिक है। बंगाल में 286 करोड़ रुपये का खर्च चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सामान्य पार्टी चुनाव…
JDA रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) छत्तीसगढ़ ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के शासकीय मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में 25 सितंबर से OPD सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है। हालांकि, JDA ने साफ किया है कि आंदोलन के दौरान मरीजों को पूरी तरह इलाज से वंचित नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देने के लिए अस्पतालों के बाहर समानांतर OPD संचालित की जाएगी। सात दिन के आश्वासन के बाद भी नहीं निकला समाधान JDA के मुताबिक, 18 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री…
CG MEWS : गरियाबंद। जिले के करका जंगल में कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने टीम को कार्रवाई से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर विवाद, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि किसी वन अधिकारी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच करने पहुंची टीम के सामने गरमाया माहौल वन विभाग की टीम करका क्षेत्र में कथित अतिक्रमित वनभूमि का निरीक्षण और कार्रवाई के लिए पहुंची थी। विभाग…
Crime News : समस्तीपुर। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आने के कुछ ही दिनों बाद अब समस्तीपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध-बाईपास रोड पर एक नाबालिग लड़की के साथ युवकों के समूह ने कथित तौर पर सरेराह बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में FIR भी दर्ज की है। फोटो लेने रुकी थी लड़की रिपोर्टों के मुताबिक, लड़की जगतसिंहपुर बांध-बाईपास रोड के पास…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 24 सितंबर को भी अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम खराब होने के बीच प्रदेश में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। 24 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग…
Bank Open on Sunday : नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बड़ी अपडेट सामने आई है। 27 सितंबर 2026, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को लंबे समय तक बैंकिंग सेवाओं से दूर रहने से बचाने के लिए लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित करने की मंजूरी दी है।…
Jhiram Ghati Martyrs : जगदलपुर। झीरम घाटी शहीद स्मारक में अब बलिदानियों से जुड़ी जानकारी डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध होगी। स्मारक पहुंचने वाले लोग अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर संबंधित बलिदानी के जीवन, सेवा और बलिदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक बलिदानी की नाम पट्टिका के पास अलग-अलग QR कोड लगाए गए हैं। डिजिटल सुविधा शुरू होने से स्मारक आने वाले लोगों को शहीदों के योगदान और घटना से जुड़े तथ्यों को जानने का नया माध्यम मिलेगा। हर बलिदानी की नाम पट्टिका के पास QR कोड शहीद स्मारक परिसर में जिन…
Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। दिल्ली से महोबा जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास…
