Author: Shaji Thomas

Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

रायपुर। CM  विष्णु देव साय ने सोमवार को मां के सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को रेखांकित करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया। पोस्ट में उन्होंने मां की ममता, करुणा, त्याग और जीवन में उनके महत्व को व्यक्त करने वाली कविता की पंक्तियां भी लिखीं। मुख्यमंत्री ने लिखा, “मां है ममता, मां है करुणा, मां जीवन का आधार है, मां के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है। मां का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलाएगा, मां का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पाएगा।” इंदौर के कार्यक्रम के बाद पोस्ट पर चर्चा साय…

Read More

CG School Holiday 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में त्योहारों और शीतकालीन अवकाश को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। विभाग के आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। Raipur Registry Office : खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री ऑफिस, अब 14 जगहों पर होगी जमीन-मकान…

Read More

CG Crime News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के गतौरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात जनक पहरी इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीजे…

Read More

CG Accident News :  बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज बारिश के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। पुड़ु गांव के पास हुआ…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जूनियर डॉक्टरों की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल टल गई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने अपने आंदोलन को सात दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद लिया गया। डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी की थी। हड़ताल की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, ऐसे में इसके शुरू होने पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। अब आंदोलन सात दिन के लिए टलने…

Read More

Iran’s warning:  पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को नई सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स ने रविवार को जारी बयान में कहा कि अगर अमेरिका या उसके सहयोगियों ने ईरान के खिलाफ कोई नई सैन्य कार्रवाई की, तो इसका जवाब लगातार और प्रभावी हमलों के रूप में दिया जाएगा। अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी एएनआई के अनुसार, ईरानी सैन्य कमान ने कहा कि अमेरिका की ओर से किसी भी सैन्य कार्रवाई की स्थिति…

Read More

भागलपुर: Ajgaivinath Dham Tragedy:  बिहार के भागलपुर जिले में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अजगैवीनाथ धाम प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बहियार में जलमग्न खेत में स्नान करने गए छह बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया और मृतकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कर्मा-धर्मा पर्व पर स्नान करने गए थे बच्चे स्थानीय जानकारी के अनुसार, बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर पूजा की तैयारी और स्नान के लिए मंगलवार सुबह नारायणपुर बहियार पहुंचे थे। हालिया बारिश और गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बहियार के…

Read More

CG High Court : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत दोहराते हुए कहा है कि केवल आरोपी के कब्जे से रिश्वत के लिए इस्तेमाल किए गए नोटों की बरामदगी अपने आप में दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त नहीं है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोजन पक्ष को यह साबित करना जरूरी है कि आरोपी ने अवैध रिश्वत की मांग की थी और उसे स्वीकार किया था। हाईकोर्ट ने यह बात सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट की है। रिश्वत की मांग साबित करना अनिवार्य अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण…

Read More

CG Crime News कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक महिला की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने शराब के नशे में बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। करीब एक महीने तक महिला के लापता होने की बात सामने आती रही, लेकिन रक्षाबंधन के दिन उसके भाइयों के घर…

Read More

CG PWD E-Tendering : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-टेंडरिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2026 से PWD की नई निविदाओं का सृजन और प्रकाशन नए सरकारी गवर्नमेंट ई-प्रोक्योरमेंट एआईसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद टेंडर से जुड़ी कई प्रमुख ऑनलाइन प्रक्रियाएं इसी नए प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी। विभाग की इस व्यवस्था का असर नई निविदाएं जारी करने वाले अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदारों और बोलीदाताओं पर भी पड़ेगा। 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था नई व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर 2026 से विभाग द्वारा जारी की जाने वाली नई…

Read More