Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.
BREAKING NEWS : चंडीगढ़। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाईं। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी जानकारी के मुताबिक, गुलाब सिद्धू को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी।…
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर खास चर्चा हुई है। महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव को रोकने के लिए अफगानिस्तान ने खास प्लान तैयार किया है। हालांकि, मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं है। वैभव को लेकर अफगानिस्तान ने बनाया प्लान अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार टैलेंट बताया। उन्होंने कहा…
Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया के जावा सागर में 240 यात्रियों को लेकर जा रहे एक जहाज के लापता होने के बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 102 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि हादसे में एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। संपर्क टूटने के बाद लापता हुआ जहाज जानकारी के अनुसार, जहाज पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन की ओर जा रहा था। इसी दौरान समुद्र में मौसम खराब होने के बाद जहाज से संपर्क…
CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 11 सितंबर 2001 के अमेरिका में हुए आतंकी हमलों की 25वीं बरसी से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने ओसामा बिन लादेन और उसके आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि 9/11 हमलों से कई साल पहले ही भारत भी ओसामा बिन लादेन के संभावित निशाने पर था। 1998 की रिपोर्ट में भारत का जिक्र CIA की ओर से जारी 28 अगस्त 1998 की एक प्रेसिडेंशियल डेली ब्रीफ में अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को एक गंभीर आतंकी खतरा बताया गया था।…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश केआर महापात्र के पदभार संभालने के बाद न्यायिक प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी प्रशासनिक आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल को न्यायिक प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कई जिलों के जिला जज बदले प्रशासनिक फेरबदल के तहत अलग-अलग जिलों में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश में न्यायिक अधिकारियों की नई…
CG Crime News : पिथौरा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजे की तस्करी के मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही थी। ओडिशा से गुजरात पहुंचाई जा रही थी खेप पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजे की बड़ी खेप लेकर ओडिशा से रवाना हुए थे। उनका कथित उद्देश्य इसे गुजरात पहुंचाकर खपाना था।…
CG NEWS : जांजगीर-चांपा। पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के लिए नदी किनारे का सफर उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। नदी के तेज बहाव में बहे थे तीन युवक जानकारी के मुताबिक, युवक पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे स्थित पर्यटन स्थल पर पहुंचे थे। इसी…
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और मिस्र समेत कई देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन वैश्विक विकास, आर्थिक लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दूसरे दिन ब्रिक्स नेताओं के लिए एक विशेष ओपन सेशन का आयोजन किया गया है। इसका थीम ‘रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी:…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अब नई कार्ययोजना पर काम कर रहा है। शहर में कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे शहर को चार जोन में बांटने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत डिजिटल मैपिंग के जरिए सफाई कार्यों की निगरानी की जाएगी। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि किस इलाके में सफाई हुई है और कहां व्यवस्था में कमी रह गई है। चार जोन में बांटा जाएगा शहर नई व्यवस्था के तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र को…
CG Swine Flu Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक श्वसन बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या निकट संपर्क में आने से फैल सकती है। समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। क्या है स्वाइन फ्लू? स्वाइन फ्लू मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा A (H1N1) वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही…
