चेयरमैन के दौरे के बीच SECL में प्रशासनिक सर्जरी, छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
SECL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह महाप्रबंधकों के तबादले, दीपका-गेवरा समेत कई क्षेत्रों में बदले अधिकारी
′साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में खनन संवर्ग के छह वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। 9 अक्टूबर 2026 को कार्यपालक स्थापना विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत गेवरा, दीपका, भटगांव, कोरबा और सोहागपुर क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में दीपका क्षेत्र से लेकर SECL मुख्यालय तक महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, गेवरा क्षेत्र में AGM के पद पर पदस्थ एसके मिश्रा (SK Mishra) को SECL के CMD का OSD नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर अशोक कुमार गेवरा क्षेत्र में AGM की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दीपका क्षेत्र में AGM के पद पर पदस्थ अशोक कुमार का स्थानांतरण गेवरा क्षेत्र में AGM के पद पर किया गया है। आदेश में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि अशोक कुमार को गेवरा क्षेत्र की जिम्मेदारी के साथ-साथ दीपका क्षेत्र के हरदी बाजार गांव के भौतिक कब्जे (Physical Possession) से संबंधित जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
दीपका, कोरबा और भटगांव में भी बदले अधिकारी
आदेश के मुताबिक, भटगांव क्षेत्र में AGM के पद पर पदस्थ शरद कुमार तिवारी को दीपका क्षेत्र का AGM बनाया गया है। वे तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इसी तरह, SECL मुख्यालय में DT(P&P) के तकनीकी सचिव (TS) के रूप में कार्यरत अभिजीत भट्टाचार्य को कोरबा क्षेत्र का AGM नियुक्त किया गया है। वहीं, सोहागपुर क्षेत्र में GM(O) के पद पर कार्यरत मनीष के. श्रीवास्तव को भटगांव क्षेत्र में AGM की जिम्मेदारी दी गई है।
सिवाकुमार बी को अतिरिक्त प्रभार
SECL मुख्यालय के NI विभाग में HOD के पद पर पदस्थ सिवाकुमार बी को अगले आदेश तक DT(P&P) के तकनीकी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
कार्यालय आदेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के बाद निर्धारित अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के 15 दिनों के भीतर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन PAR भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
SECL के इस फेरबदल में गेवरा और दीपका जैसे महत्वपूर्ण कोयला क्षेत्रों की जिम्मेदारियों में बदलाव के साथ हरदी बाजार गांव के भौतिक कब्जे की जिम्मेदारी का उल्लेख भी खास है। अब देखना होगा कि नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक और परिचालन कार्यों को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।

