रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी झंडा; साइबर सेल में शिकायत दर्ज
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट में साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात हैकर्स ने निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा और आपत्तिजनक संदेश प्रदर्शित कर दिया, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम प्रबंधन ने तत्काल साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked by Over Threes 1337’
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब उपयोगकर्ताओं और कर्मचारियों ने नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोली, तो होमपेज पर पाकिस्तान के झंडे का सिंबल नजर आया। इसके साथ ही स्क्रीन पर “Hacked by Over Threes 1337” का टेक्स्ट संदेश फ्लैश हो रहा था। वेबसाइट पर इस तरह की गतिविधि दिखने के बाद तकनीकी टीम को तुरंत अलर्ट किया गया।
साइबर विशेषज्ञों ने हटाया कंटेंट, जांच शुरू
वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि होते ही निगम प्रबंधन हरकत में आया और साइबर सेल से संपर्क साधा। साइबर विशेषज्ञों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए वेबसाइट से पाकिस्तानी झंडे के सिंबल और हैकिंग से जुड़े संदेश को हटा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पोर्टल के डेटा और बैकएंड सिक्योरिटी की भी समीक्षा की जा रही है।
सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला, हैकर्स की तलाश जारी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े इस संवेदनशील मामले की तकनीकी जांच साइबर सेल ने अपने हाथ में ले ली है। पुलिस और तकनीकी टीम आईपी एड्रेस (IP Address) व डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला कहां से और किस उद्देश्य से किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह स्थानीय स्तर पर की गई शरारत है या किसी अंतरराष्ट्रीय हैकिंग ग्रुप की करतूत।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी झंडा; साइबर सेल में शिकायत दर्ज
Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

