पाली/नगर के शिव मंदिर परिसर में गौ सम्मान अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौसेवा, गोवंश संरक्षण तथा समाज में गौवंश के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित गौसेवकों एवं सदस्यों ने अभियान को केवल एक स्थान तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में गौसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान गोवंश के लिए चारा-पानी, संरक्षण एवं सेवा से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही गई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर जाकर गौ सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित स्तर पर निवेदन एवं सहयोग की अपील की जाएगी। उपस्थित लोगों ने कहा कि गौसेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।इस अवसर पर गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज में गौसेवा और गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शिव मंदिर में गौ सम्मान अभियान की बैठक संपन्न,गौवंश के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा
Shaji Thomas
Committed to delivering accurate, timely, and reliable news with responsible journalism. At Urja Bhoomi News, we strive to keep our readers informed with news that matters.

